Crime

बेटी ने अपने पिता को प्रेमिका के जाल से छुड़ाने का निकाला खतरनाक तरीका, 3 मौसी संग मिल कर किया पिता की प्रेमिका पर हमला, ईंट पत्थर से कुचल कर किया हत्या

तारिक खान

डेस्क: एक पिता अपनी बेटी क सुपर स्टार होता है। बेटी भी पिता की जान-प्राण होती है। ऐसी ही एक बेटी ने अपने पिता को एक प्रेमिका के जाल में फंसे देखा तो उसको बर्दाश्त न हुआ। उसने अपने पिता को प्रेमिका के चंगुल से छुड़ाने के लिए वह कर दिया जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर सकता था। उसने अपनी मौसियों के साथ मिल कर ईंट पत्थर से कुचल कर उस महिला की हत्या कर दिया जिसके प्रेम पाश में उसके पिता फंसे थे।

असल में वाशिम में एक लड़की ने अपनी तीन मौसियों के साथ मिलकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक जिस महिला की पीट पीटकर हत्या की गई वो उस लड़की के पिता की प्रेमिका थी जिस पर हत्या का इल्जाम है। बताया जा रहा है कि जिले के कारंजा शहर के गौतम नगर इलाके में रहने वाली 35 साल की मनीषा नागेश कुंभलवार के घर सोमवार को 4 महिलाएं ईट पत्थर लेकर पहुंची और उस पर हमला कर दिया। मनीषा के संबंध उसी लड़के के पिता 42 साल के लक्ष्मण नेवाडे के साथ थे।

लड़की जिन तीन महिलाओं के साथ उसके घर पत्थर लेकर पहुंची थी, वो तीनों महिलाएं रिश्ते में उसकी मौसी थी। उन चारों महिलाओं ने घर पहुँचकर पहले तो ईंट पत्थर से उस पर हमला कर दिया और बाद में उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। रविवार को लक्ष्मण की बेटी अपनी 3 मौसियों से साथ उसके घर गई और ईंट और पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई।

पड़ोसी उस घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात की इत्तेला जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर उसने शव को अपने कब्जे में कर लिया और इस वारदात में शामिल चारों महिलाओं को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया।

खुलासा हुआ है कि इस नाजायज ताल्लुकात को लेकर लक्ष्मण नेवाडे के घर पर अक्सर झगड़ा होता रहता था। दरअसल लक्ष्मण की बेटी को इस बात से चिढ़ थी कि पराई औरत के चक्कर में पड़कर उसने अपने घर में पत्नी और बच्चों की जिंदगी तबाह कर रखी थी। आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था जिसको लेकर लक्ष्मण की बेटी ने हमेशा के लिए इस झंझट से छुटकारा दिलाने का इरादा कर लिया था। महिला पुलिस अधिकारी द्वारका अंभोरे ने बताया है कि अवैध संबंधों के शक इस हत्या को अंजाम दिया गया, कोर्ट ने चारों महिलाओं को पुलिस रिमांड पर लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts