तारिक़ आज़मी
डेस्क: बिजनौर के सदर चेयरमैन और बीजेपी नेता इंदिरा सिंह के बेटे डॉ0 अभिनव सिंह पर पड़ोसी बुजुर्ग दंपती से मारपीट करने और उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अभिनव ने घर में घुस कर बुजुर्ग दंपती से मारपीट की। मारपीट की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर अभिनव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी अभिनव को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पुलिस को दी तहरीर में बुजुर्ग ने डॉ। अभिनव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि डा0 अभिनव ने मुंह पर कई बार घूसों से वार किया। साथ ही पत्नी को भी मारा। बुजुर्ग के शोर मचाने पर 4-5 लोगों ने मारपीट कर रहे अभिनव को वहां से हटाया। बुजुर्ग के अनुसार अगर वे चार पांच लोग नहीं पहुंचते, तो अभिनव उनकी हत्या भी कर सकता था। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
बहरहाल बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर बिजनौर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अभिनव सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मगर आरोपी अभिनव सिंह को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी है। स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस घटना की जांच की बात कह रही है। वही समाजवादी पार्टी ने वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। सपा ने लिखा है कि ‘यूपी के बिजनौर में भाजपा नगर चेयरमैंन के बेटे अभिनव सिंह ने बुज़ुर्ग दंपत्ति पर किया हमला, सबूतों के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही किया।’
आगे लिखा है कि ’70 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मेनेजर और उनकी पत्नी पर भाजपा नेता डॉ0 बीरबल सिंह और बिजनौर नगर चेयरमैंन के पुत्र अभिनव सिंह ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया जो सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है। कहा सो रहे सीएम योगी?। क्या पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष से एनओसी ले रही है? शर्म कर ले सीएम योगी कि उनके संरक्षण में यूपी जंगलराज बन चूका है और यूपी में गुंडे बदमाशो को सीएम योगी का सीधा संरक्षण प्राप्त है और गुंडे बदमाश आमजन को मार रहे है, पीट रहे, इज्ज़त लुट रहे, डकैती लूटपाट कर रहे है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…