मो0 कुमेल
डेस्क: एक लड़की अगर किसी से मुहब्बत करने पर आये तो दुनिया की तमाम खुशियों को अपने पसंदीदा मर्द के पहलू में लाकर रख देती है। उसकी ख़ुशी के लिए अपना ज़मीर तक बेच देती है और उसकी कर एक बात को सर आँखों पर रखती है। मगर अगर ये मुहब्बत नफरत में बदलती है तो फिर कयामत भी पनाह मांग लेती है।
हुआ कुछ इस तरह कि लेडी डॉक्टर अभिलाषा कुमारी और वॉर्ड पार्षद वेद प्रकाश के बीच अफेयर पिछले 2 साल से चल रहा था। आखिरकार वो मौका भी आया जब डॉक्टर अभिलाषा ने वेद से शादी के लिये कहा। वेद प्रकाश नेता था लिहाजा वादे इरादे कर लोगों को टालना उसके लिये कोई नई बात नहीं थी। नेतागीरी का यही फलसफा उसने अभिलाषा पर भी आजमाया और शादी की बात को टाल दिया। उधर डॉक्टर अभिलाषा के घर वालों को भी उनके अफेयर की भनक थी लिहाजा उनकी तरफ से डॉक्टर बेटी पर शादी के लिये दबाव बनाया जाने लगा।
मरती क्या ना करती, डॉक्टर अभिलाषा भी ले देकर वेद प्रकाश पर ही दबाव बनाती। उसे बताती कि समाज में उनके रिश्ते को अब नाम देने का वक्त आ गया है। वरना उसके घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर देंगे। वेद प्रकाश शादी का स्वाद तो शादी से पहले ही चख चुका था लिहाजा अब उसे लेडी डॉक्टर से शादी करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। इसीलिये टालने के अंदाज में उसने कह दिया कि वो डॉक्टर अभिलाषा से 30 जून के रोज कोर्ट मैरिज कर लेगा। बस इसी के बाद कोर्ट मैरिज के लिये कागजात तैयार कराए गये। दुल्हन बनने वाली डॉक्टर ने हाथों में मेंहदी भी रचाई।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
उधर दूसरी तरफ वेद प्रकाश शादी को लेकर संजीदा था ही नहीं वो तय वक्त पर कोर्ट नहीं पहुंचा। और न ही फोन उठाया। शादी की तारीख निकल गई और हाथों में मेहंदी रचाए डॉक्टर दुल्हन पार्षद वेद प्रकाश का इंतजार करती रह गई। इस धोखे ने डाक्टर अभिलाषा की मुहब्बत को नफरत में बदल दिया। अपने मेहँदी लगे हाथो को लेकर घर आई अभिलाषा ने अपनी इस बेईज्ज़ती और वेद द्वारा दिले धोखे का बदला लेने की ठान लिया और नफरत उसके दिल में पनपती रही।
इधर वेद प्रकाश ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया। उसे लगा कि डॉक्टर अब पूरी तरह उसके बस में है लिहाजा शिकवा शिकायत कर, चार आंसू बहा कर डॉक्टर फिर से खामोश हो जाएगी और उनका रिश्ता यूं ही चलता रहेगा। तो मामला ठंडा होने के दो-तीन दिन बाद वो लेडी डॉक्टर से मिलने खुद ही उसके घर पहुंच गया। वेद ने सबसे पहले अभिलाषा को पहले से तैयार कहानी सुनाई कि 30 जून को वो शादी के लिए कोर्ट क्यों नहीं पहुंच सका और क्यों उसका फोन स्विच ऑफ था। मगर अभिलाषा ने उसकी बात अनसुनी कर दी। वो वेद को पीने के लिये जूस का गिलास पकड़ा कर नहाने के लिये बाथरूम चली गई।
बाथरूम जाने के कुछ ही मिनट बाद उसने वेद को भी बहाने से वाशरूम के अंदर बुला लिया। जूस का गिलास और उसमें मिली बेहोशी की दवा तब तक असर कर चुकी थी। तो बस इधर वेद बाथरूम के फर्श पर बेहोश होकर गिरा और उधर डॉक्टर अभिलाषा ने उस पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी। वेद के बेहोश होते ही डॉक्टर अभिलाषा ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटा और फिर कमोड में उसे फ्लश कर दिया। इतना ही नहीं बेखौफ लेडी डॉक्टर ने खुद पुलिस को फोन कर इस वारदात की खबर भी दी।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
खबर होने के बाद पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो देखा कि वेद वॉशरुम के फर्श पर खून से लथपथ बेहोश पड़ा है और अभिलाषा उसके नजदीक ही फ्लोर पर हाथ में चाकू लिए बैठी है। वेद के धोखे ने उसे इस कदर नफरत से भर दिया था कि न तो उसे अपने किये का कोई पछतावा था और न ही अपने जुर्म को कबूल करने में कोई शर्म। पर पुलिस ने सबसे पहले वेद की जख्मी हालत देखते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया और फिर अभिलाषा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मौके से पुलिस ने सबूत के तौर पर चाकू भी बरामद कर लिया।
थाने आकर अभिलाषा ने अपना जुर्म तो कबूला ही साथ ही दो साल से उसके साथ जो कुछ हुआ और उसने इतना भयानक कदम क्यों उठाया ये भी पुलिस को तफ्सील से बताया। अभिलाषा ने बताया कि उसका वेद से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। वो शादी का झूठा वादा कर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। इतना ही नहीं बीते दो सालों में वो दो बार लेडी डॉक्टर का अबॉर्शन भी करवा चुका था। अभिलाषा इन दो सालों में जब भी वेद से शादी की बात कहती वो हमेशा कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल दिया करता।
डॉ0 अभिलाषा ने बताया कि जब उसके भाई ने मामले में दखलअंदाजी की तो वेद अभिलाषा से 30 जून को कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हो गया। सारे कागजात तैयार हो चुके थे मगर हमेशा की तरह वेद इस बार भी तय वक्त पर कोर्ट नहीं आया। लिहाजा एक बार फिर दोनों की शादी नहीं हो पाई। अभिलाषा समझ चुकी थी कि वेद उसे धोखा दे रहा है और उसका प्यार हवस से ज्यादा और कुछ नहीं है। अभिलाषा ने पुलिस को एलानिया बताया कि वेद की इन्हीं हरकतों से तंग आकर उसने बदला लेने की गरज से ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने अभिलाषा को गिरफ्तार कर लिया है और वेद को इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल वेद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मगर जिंदा रहते हुए भी वो जिंदगी भर न लेडी डॉक्टर का प्यार भुला पाएगा और न नफरत।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…