आफताब फारुकी
डेस्क: फ़लस्तीन के चिकित्सा विभाग ने जानकारी दी है कि वेस्ट बैंक के एक इलाक़े में इसराइल के ड्रोन हमले में एक स्थानीय हमास नेता सहित पांच लोग मारे गए हैं। वहीं इसराइली सेना ने इस हमले को लेकर कहा है कि उनका लक्ष्य तुलकरम शहर के नज़दीक स्थित एक उग्रवादियों का अड्डा था।
पिछले एक हफ़्ते के दौरान इसराइल की लिस्ट में शामिल उसके तीन बड़े दुश्मनों की मौत हो चुकी है। इससे पहले ईरान की राजधानी तेहरान में हुए हमले में हमास के शीर्ष राजनीतिक नेता इस्माइल हनिया की मौत हो गई थी। वहीं इसराइल सेना ने बताया था कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़े में किए गए हमले में हिज़्बुल्लाह के टॉप कमांडर फौद शुक्र को मार दिया था।
वहीं इसराइल ने अभी हाल ही में हमास के सैन्य लीडर मोहम्मद दिएफ़ के मृत्यु की पुष्टि भी की थी। सेना ने कहा कि 13 जुलाई को ख़ान यूनिस पर उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया था। हालांकि उनकी मौत को पुष्टि इसी सप्ताह की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…