तारिक़ खान
प्रयागराज: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना से देश भर के डॉक्टर सडको पर उतर गए हैं। अब भाजपा महिला मोर्चा भी डॉक्टरों के समर्थन में उतर गई है। शुक्रवार को नैनी में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल की अगुवाई में मौन कैंडिल यात्रा निकाली गई। सरगम चौराहे से निकली यह यात्रा भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक गई। इसमें सभी महिलाएं अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में कैंडिल लेकर चल रही थीं। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव, आस्था पांडे, सुमन गौतम, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आरती सिंह, जिला मंत्री शर्मिला सिंह, विभा सिंह, आदि उपस्थित रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…