माही अंसारी
डेस्क: बांग्लादेश में गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) एम सखावत हुसैन ने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में नाकामी पर माफ़ी मांगी है। उन्होंंने कहा, ‘अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देना बहुसंख्यकों की ज़िम्मेदारी है। लेकिन वो उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम रहे। आप मस्जिद में जाकर पांच बार नमाज पढ़ते हैं लेकिन अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे पाए। ये हमारे धर्म में है। अल्पंसख्यकों को सुरक्षा देना आपकी जिम्मेदारी है। आप नाकाम रहे। इसका जवाब देना होगा।’
सखावत हुसैन ने जन्माष्टमी पूजा के लिए सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने दुर्गा पूजा की छुट्टी तीन दिन तक बढ़ाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस, अंसार, बीजीबी पूजा में जितनी सुरक्षा चाहेंगे, मुहैया कराएंगे। इस मामले में जिला प्रशासक जिम्मेदारी लेंगे।’
उन्होंने कहा कि ‘हमारा काम हर किसी की रक्षा करना है, चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो। मुझे उम्मीद है कि वे मेरी बातों से आश्वस्त होंगे।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘हम नहीं चाहते कि कोई तीसरा पक्ष देश को बदनाम करे। कई लोग कहते हैं कि वे वहां (भारत) जाएंगे। लेकिन कोई भी दोयम दर्जे का नागरिक नहीं बनना चाहता।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…