मो0 कुमेल
डेस्क: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के नगीना से पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ख़िलाफ़ ‘भारत बंद’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के एक प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘दलित-आदिवासी समाज ने सड़कों पर उतर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में बैठे जजों को बता दिया है कि समय अब बदल चुका है।’
कोर्ट ने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के भीतर किसी एक जाति को सौ फीसदी कोटा नहीं दिया जा सकता है। इसके अलावा एससी में में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी के समर्थन में पर्याप्त आंकड़े होने चाहिए। लेकिन दलित-आदिवासी संगठन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सहमत नहीं हैं और उन्होंने आज इसके ख़िलाफ़ ‘भारत बंद’ की अपील की है। अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के विरोध में भारत बंद का असर कई राज्यों में दिख रहा है। अब तक इसका सबसे ज्यादा असर बिहार और झारखंड में दिख रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…