आदिल अहमद
डेस्क: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से पार्टी ने ख़ुद को अलग कर लिया है। बीजेपी ने कंगना रनौत को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञाप्ति में कहा गया, ‘भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है।’
बताते चले कि तीन कृषि कानूनों को लेकर हुए किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत के कई बयानों को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि शीर्ष नेतृत्व मज़बूत नहीं रहता तो बांग्लादेश जैसी स्थिति बन जाती। कंगना रनौत ने कहा, ‘किसान आंदोलन के दौरान वहां पर लाशें लटकी हुई थी और रेप हो रहे थे। किसानों के हितकारी बिल जब वापस लिए गए तो देश चौंक गया था।’
रनौत ने आगे कहा, ‘किसान आज भी वहां बैठे हुए हैं। उन्होंने सोचा ही नहीं था कि बिल वापस होंगे। वो बड़ी प्लानिंग थी जैसे कि बांग्लादेश में हुई। इस तरह के षड्यंत्र हुए। चीन और अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियां यहां पर काम कर रही है। ये फ़िल्मी लोग है और इन्हें लगता है कि देश चाहे जाए भाड़ में, लेकिन दुकान चलती रहेगी। इन्हें याद दिलाना चाहिए कि देश भाड़ में जाएगा तो आप भी जाएंगे। बांग्लादेश में जो हुआ वो यहां होते हुए भी देर नहीं लगती।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…