माही अंसारी
डेस्क: केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में वक़्फ़ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। विधेयक पेश करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजूजू ने कहा, ‘इस बिल में जो भी प्रावधान हैं वे अनुच्छेद 25 से लेकर अनुच्छेद 30 तक किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता पर कोई भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं और ना ही संविधान के किसी और अनुच्छेद का इसमें उल्लंघन किया गया है।’
विधेयक पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने संसद में इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। कांग्रेस सांसद के0सी0। वेणुगोपाल ने लोकसभा में वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक, 2024 का विरोध करते हुए कहा, ‘यह विधेयक संविधान पर एक मौलिक हमला है। इस विधेयक के माध्यम से वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि ग़ैर-मुस्लिम भी वक़्फ़ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे।’ उन्होंने कहा कि मैं आपके माध्यम से सरकार से यह पूछना चाहूंगा कि क्या कोई गैर हिंदू अयोध्या मंदिर बोर्ड का सदस्य हो सकता है।’
वेणुगोपाल ने कहा कि यह धर्म की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। अभी ये लोग मुस्लिमों के पीछे पड़े हैं, इसके बाद ईसाइयों, फिर जैन का नंबर आएगा। उन्होंने कहा है कि यह बिल हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव को देखते हुए लाया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…