तरिकं खान
डेस्क: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के बीच सीट बँटवारे पर सहमति बन गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि सीपीआईएम और पैंथर्स पार्टी के लिए एक-एक सीट गठबंधन की तरफ से छोड़ी गई है।
कांग्रेस नेता के।सी। वेणुगोपाल और सलमान खुर्शीद ने स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ सोमवार को फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के आवास पर कई घंटों तक बातचीत की थी। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कांग्रेस नेता के।सी। वेणुगोपाल और एनसी नेता फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इसमें तारिक हमीद कर्रा ने कहा, ‘एनसी 51 सीटों और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारे बीच पांच सीटों पर दोस्ताना मुक़ाबले के लिए सहमति बनी है। इन पांच सीटों पर दोनों पार्टियां अनुशासित तरीके से चुनाव लड़ेंगी। दो सीटें सीपीआई (एम) और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं।’
वहीं के0सी0 वेणुगोपाल ने कहा, ‘बीजेपी जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट कर रही है। हमारे इंडिया ब्लॉक का उद्देश्य उसे बचाना है। यही कारण है कि एनसी और कांग्रेस ऐसी सरकार बनाने के लिए साथ आए हैं जो जम्मू कश्मीर के लोगों के अनुकूल हो। हम सरकार बनाएंगे और जम्मू कश्मीर के लोगों को बचाएंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…