माही अंसारी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तैनात एक सिपाही ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सभी हदे पार करते हुवे उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म कीलों से दागा और गर्म पेंचकस से उसे जलाया। इसके अलावा, उसने पत्नी के उंगलियों के नाखून भी उखाड़ दिए। पीड़िता का पूरा शरीर इन जुल्मों सितम की चीख चीख कर गवाही दे रहा है। फिलहाल पीडिता को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी सिपाही फरार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उसने उन्नाव में अपनी तैनाती से छुट्टी ले रखी है। पीड़िता के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सिपाही के पीएसी में तैनात दरोगा पिता और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपी सिपाही विकास अभी भी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र पाकबड़ा के जिवडा गांव में विकास नामक युवक से हुई थी, जो यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में उन्नाव में तैनात है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…