अनिल कुमार
डेस्क: बिहार से कटिहार से कत्ल का बड़ा मामला सामने आया है जहां पर जेल से छूटकर आए बॉयफ्रेंड ने सबसे पहले अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लिया। 22 साल की अपनी लड़की को उसने सिर के बीचों-बीच गोली मार दी। आरोपी युवक रात के 2 बजे घर में घुसा जब लड़की और परिवार के सभी लोग सो रहे थे। वैसे तो इन दोनों का रिश्ता दो साल पहले ही खत्म हो चुका था लेकिन लड़के को लड़की से बदला लेना ही था जिसके लिए उसने साल तक इंतजार किया।
इसके बाद लड़के ने किसी और से शादी भी कर ली थी। लेकिन इन सबके बाद भी उसकी दबी हुई इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी, और वो इच्छा थी कि उसे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का कत्ल करना है। इसके लिए वो लड़की से बार-बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश भी कर रहा था। लेकिन लड़की उससे बात ही नहीं करना चाहती थी। लड़की ऐसे लड़के से बात नहीं करना चाहती थी जो दावे तो प्यार करने के करता था लेकिन इसके बावजूद गर्लफ्रेंड के प्राइवेट फोटो वायरल कर दिए।
जेल से बाहर आकर आमोद ने लड़की को मारने का पूरा प्लान बनाया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि रात के वक्त उनकी बेटी अपनी मां के साथ सो रही थी। लड़की बरामदे में सो रही थी और इस बारे में आरोपी को शायद पहले से पता था। रात के 2 बजे आमोद अपने तीन दोस्तों के साथ घर में घुस गया और लड़की को गोली मारकर फरार हो गया। लड़की के सिर में गोली लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले जागे तो उनके होश उड़ गए।
प्यार की कहानी लड़की की नानी के घर पुर्णिया में शुरू हुई थी। अक्सर लड़की का आना-जाना अपनी नानी के घर होता रहता था। वहीं पर इस आमोद नाम के लड़के नें लड़की को बहला फुसला कर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। लड़के ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे और सोशल साइट पर ये तस्वीरें वायरल कर दीं। जब परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करके उसे जेल भेजा तभी से वो लड़की से बदला लेना चाहता था। जेल जाने से पहले उसने घर वालों को धमकी दी थी। उसने कहा था कि जेल से बाहर आकर वो सबको जान से मार देगा। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…