शहनवाज अहमद
गाजीपुर: काफी दिनों से फरार चल रहे जिले के 25 शातिर अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। एसपी डॉ0 ईरज राजा ने अपने मातहतों को सख्त निर्देश दे दिया है, कि वह इन सभी इनामी अपराधियों को तत्काल पकड़कर सलाखों के पीछे भेजे. ताकि जिले के लॉ एंड आर्डर को मेंटेन करने में कोई परेशानी न हो।
जारी लिस्ट के मुताबिक फरार चल रहे लखीन्दर निवासी भैदपुर पाण्डेय मोड़ थाना जमानियां, पप्पू निवासी बउरी कठवामोड़ थाना नोनहरा, छोटू गोंड़ निवासी पिपरीडीह थाना सरायलखंसी जिला मऊ, मंजूर अहमद निवासी अलीपुर मदरा थाना भुड़कुड़ा, हासिम निवासी रसूलपुर व्यवहरा थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़, नेऊर उर्फ गुड्डू बनवासी निवासी बाराचवर थाना करीमुद्धीनपुर, कमलेश यादव उर्फ छांगुर निवासी बड़ागांव थाना सादात, जीवनप्रकाश निवासी वार्ड-1 हरिजन बस्ती महावीर अखाड़ा थाना रसड़ा जिला बलिया शामिल है.
इसके अलावा इस लिस्ट में अंशु राय निवासी डुहिया थाना सुहवल, जानकी देवी निवासी वसारिक पाह थाना दुबहर जनपद बलिया, विशाल पासी निवासी सिहोरी थाना नंदगंज, विनय राय उर्फ भोलू राय निवासी सिहोरी थाना नंदगंज, बबलू पटवा निवासी किलो कोहना शहर कोतवाली, मिथिलेश कुमार सैनी निवासी दारा बालिदपुर थाना मुहम्मदाबाद, प्रदीप कुमार निवासी सिंहपुर रकैचा थाना तरवां जिला आजमगढ़, रितिक राजभर निवासी उकरांव थाना बहरियाबाद, विनोद यादव निवासी मुसापुर जुलाबगंज गेदावड़ी थाना कोड़ा जनपद कटियार बिहार, गुड्डू यादव निवासी चौकिया शहर कोतवाली, जफर कमाल खान निवासी उसिया थाना दिलदारनगर, सौरभ उर्फ विष्णु यादव निवासी बयेपुर थाना करंडा, अमित यादव निवासी सोकनी थाना करंडा, प्रह्नलाद गोड़ निवासी डहरा कला सैदपुर, करमेश गोड़ निवासी डहरा कला सैदपुर, गोलू राजभर निवासी बड़ागांव थाना सादात एवं कमलेश यादव निवासी बड़ागांव थान सादात पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…