Crime

शर्म से डूब गई इंसानियत यह सुनकर कि नशे में धुत पुत्र ने अपनी माँ से किया बलात्कार

मो0 कुमेल

हरदोई: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नशेड़ी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी मां ने पहले मायके के लोगों को और फिर शनिवार को पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (40) के पति की सात माह पहले मौत हो चुकी है। बेटा (20) चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। 10 दिन पहले बेटा चंडीगढ़ से गांव वापस आ गया था। दो अगस्त को बेटा रात में शराब पीकर घर आया और मां से अश्लील हरकतें करने लगा।

विरोध करने पर बेटे ने मां की पिटाई कर दी और फिर दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts