तारिक़ खान
डेस्क: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में बांग्लादेशी बताकर मुसलमानों की झुग्गी-झोपड़ियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने हिंदूवादी संगठन हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत कई लोगों पर पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है। इस मामले में ग़ाज़ियाबाद पुलिस की तरफ़ से दी गई शिकायत पर ही मुक़दमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक़, ‘पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद भी पिंकी चौधरी और उनके साथ आए कार्यकर्ता नहीं रुके।’ जिन लोगों पर हमला किया गया है वो कचरा उठाने का काम करते हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़ित यूपी के शाहजहांपुर के ही रहने वाले हैं। एफ़आईआर के मुताबिक़, हमलावरों ने कई झुग्गियों में रखा सामान भी तोड़ दिया।इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। झुग्गियों में आग लगी भी दिख रही है।
घटना से पहले हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक भड़काऊ बयान का वीडियो भी जारी किया था। पिंकी चौधरी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया बांग्लादेश के हिंदुओं को लेकर मौन है, मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि चौबीस घंटे में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद हो, अन्यथा यहां रह रहे बांग्लादेशी हिंदू रक्षा दल के रडार पर हैं, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।’
ग़ाज़ियाबाद की घटना के चश्मदीदों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता यहां आए और पूछा कि हिंदू हो या मुसलमान। जो मुसलमान थे, उन्हें पीट दिया। राजेश्वरी नाम की एक चश्मदीद ने कहा, ‘वो लोग आए और अचानक मारना पीटना शुरू कर दिया। जिनकी झुग्गियां तोड़ी हैं,वो लोग अब यहां से चले गए हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…