फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: नौकरी के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न लगातार जारी है। तमाम कानून एवं आयोग के गठन के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। घटनाएं प्रकाश में आने के बाद प्रदर्शन और आंदोलन का दौर भी चलता है, परंतु यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पीड़ित शिक्षिका शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम और जिलाधिकारी तक के पास अपनी गुहार लगा चुकी है परंतु उसकी कहानी सुनी नहीं जा रही है। पीड़ित महिला ने शिक्षा विभाग सहित जिले के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
वही इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने भी प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि किसी शिकायत पर प्रधानाध्यापक द्वारा धोखे से हस्ताक्षर कर लिए गए हैं। अध्यापिका ने बताया कि प्रधान अध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी एक ही विद्यालय के छात्र रहे हैं और उनकी बहुत पुरानी दोस्ती है यही वजह है कि उसकी कहीं सुनी नहीं जा रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल वह बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…