तारिक़ खान
डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। साथ ही एएनआई ने भी इस ख़बर की पुष्टि कर दी है। जेल से बाहर आने पर मनीष सिसोदिया अपने समर्थकों के बीच घिरे नज़र आए। उनसे साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आतिशी भी दिखीं।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ज़मानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया से पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा है। साथ ही 10 लाख का बॉन्ड जमा करने को कहा है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिकाएं कई बार ख़ारिज हो चुकी हैं।
आज मिली ज़मानत पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा, ‘सत्यमेव जयते। दिल्ली वालों की दुआएं हुईं कामयाब, तमाम झूठ और षड्यंत्रों का जाल तोड़कर 1।5 साल बाद जेल से बाहर आएंगे शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया।’ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘मनीष जी की बेल से बहुत ख़ुशी है। उम्मीद है अब वो लीड लेकर सरकार को सही दिशा में लेकर चलेंगे।’ सांसद संजय सिंह ने एएनआई से कहा, ‘सत्य की जीत हुई है। मैंने पहले ही कहा था कि इस मामले में कोई भी तथ्य-सत्यता नहीं थी। जबरन हमारे नेताओं को जेल में रखा गया। मनीष सिसोदिया को 17 महीने जेल में रखा गया। क्या भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी उनके जीवन के इन 17 महीनों का हिसाब देंगे?’
संजय सिंह ने कहा, ‘सर्वोच्च न्यायलय को धन्यवाद कि लंबे इंतज़ार के बाद न्याय मिला। आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया के पक्ष में फैसला आया। दिल्ली का हर नागरिक इस फ़ैसले से खुश है। हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को अब भी जेल में रखा गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा। आज का फ़ैसला केंद्र की तानाशाही पर ज़ोरदार तमाचा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…