तारिक खान
डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद औरअभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कई दिनों से अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। अब कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर एक ताज़ा बयान दिया है। कंगना ने कहा कि उनकी फ़िल्म को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।
भाजपा सांसद के मुताबिक़, ‘हम पर मिसेज़ गांधी (इंदिरा गांधी) की हत्या, भिंडरावाले, पंजाब में हुए दंगे को ना दिखाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। यह मेरे लिए यक़ीन ना कर पाने जैसी स्थिति है और देश में ऐसे हालात को लेकर मुझे खेद है। इमरजेंसी’ का ट्रेलर कुछ हफ़्तों पहले ही रिलीज़ किया गया था। जिसमें कथित तौर पर ख़ालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिखाया गया है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली यूनिट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन को एक लीगल नोटिस भेज कर फ़िल्म की रिलीज़ को रोकने की मांग की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…