आदिल अहमद
डेस्क: प्रधानमंत्री के शिवाजी से माफ़ी मांगने के सिलसिले में अब शिव सेना (उद्धव गुट) का बयान सामने आया है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा, ‘ये राजनीतिक माफ़ी है। प्रधानमंत्री ऐसा सोचते हैं कि हम माफ़ी मांग कर छूट जाएंगे। लेकिन इससे छत्रपति शिवाजी का जो अपमान हुआ है क्या उसकी भरपाई हो जाएगी।’
उनके मुताबिक़, “प्रधानमंत्री ने देश से इतना झूठ बोला है उस पर उनको रोज़ माफी मांगनी पड़ जाएगी। लेकिन वे माफ़ी नहीं पाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के मामले में महाराष्ट्र किसी को माफ़ नहीं करता है।” शुक्रवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के मालवन में राजकोट किले में बनी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढहने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफ़ी मांगी थी।
पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए का था ‘मैं इस घटना पर सिर झुका कर माफ़ी मांगता हूं। हमारे लिए शिवाजी आराध्य देव हैं।’ प्रतिमा ढहने का मामला महाराष्ट्र में राजनीतिक मुद्दा बन गया है और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की ओर से सरकार को घेरने की कोशिश तेज हो गई है। इसकी एक वजह ये भी है कि इसी साल के अंत तक राज्य में चुनाव होने वाले हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…