मो0 कुमेल
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान का ज़िक्र कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों का अपमान करने में लगी हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है।’
राहुल गांधी ने कहा, ‘किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, एमएसपी पर सरकार अपना रुख़ आज तक स्पष्ट नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गई और लगातार उनका चरित्र हनन जारी है। अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान-सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छिप नहीं सकता।’
राहुल गांधी ने वादा करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें – ‘इंडिया’ किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।’ बताते चले कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर बयान के बाद पार्टी ने उन्हें सख्त हिदायत दी है। बीजेपी ने कंगना रनौत से कहा कि वे इस प्रकार का कोई बयान भविष्य में न दें।
कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, ‘किसान आंदोलन के दौरान वहां पर लाशें लटकी हुई थीं और रेप हो रहे थे।’ उन्होंने इस तरह के आंदोलन के पीछे ‘चीन और अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियों का हाथ’ होने की बात भी कही थी और कहा था कि भारत में मज़बूत सरकार नहीं होती तो यहाँ भी बांग्लादेश वाले हालात हो जाते।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…