National

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डाक्टर के रेप और मर्डर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा ‘बस अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं…’

मो0 कुमेल

डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर से रेप और बलात्कार मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है। वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर बयान दिया है।

उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस घटना पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रोटेस्ट कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से नौ अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। खून बह रहा था। शरीर में चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts