माही अंसारी
डेस्क: झारखंड के साहिबगंज जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप मामले में पंचायत ने रेप आरोपी से पीड़िता को अपराध के मुआवजे के तौर पर करीब 1.35 लाख रुपये का जुर्माना देने को कहा। इस फैसले के कुछ घंटों बाद 15 साल की पीड़िता ने अपनी जान ले ली। पीडिता के आत्महत्या के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। पुलिस मामले में आरोपियों की अब तलाश कर रही है।
खबर है कि आरोपी ने पंचायत के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पंचायत ने कथित तौर पर आरोपी से मुआवजे के तौर पर 1 लाख 35 हजार रुपये जुर्माना देने को कहा। खबरों के मुताबिक पीड़िता के परिवार ने ये पैसे लेने से मना कर दिया। उसी रात पीड़िता ने अपनी जान ले ली।
रेप पीड़िता की मौत के बाद उसकी मां की शिकायत के आधार पर मामला राधा नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। आरोप है कि 16 अगस्त को आरोपी ने धमकी देते हुए उनके घर में घुसकर पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की थी। आरोपी और उसका परिवार फिलहाल फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…