प्रमोद कुमार
डेस्क: चुनाव आयोग की ओर से जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद कश्मीर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ़्रेस और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हुआ था। इसके बाद शनिवार यानी आज महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी ने जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर श्रीनगर में घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा ‘गठनबंधन, सीटों के बंटवारे पर नहीं होगा, एजेंडे पर होगा। हमारा एजेंडा जम्मू कश्मीर की समस्या का समाधान है।’ मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि मेरे लिए चुनाव स्टेटहुड या सीटों के बंटवारे के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य इससे बड़ा है। जम्मू कश्मीर पिछले 77 सालों से मुसीबत में है। हमारी लड़ाई सम्मान को लेकर है। हम मुफ्त में 200 यूनिट बिजली देंगे।’
महबूबा मुफ़्ती ने अपने घोषणा पत्र का ज़िक्र करते हुवे कहा कि ‘बकाया बिजली बिल का एक बार में निपटारा होगा। जल कर को ख़त्म किया जाएगा। पानी के लिए मीटर नहीं लगाए जाएंगे। ग़रीब लोगों को साल के 12 सिलेंडर दिए जाएंगे। महिलाओं के नाम पर ख़रीदी जाने वाली संपत्ति पर स्टैंप ड्यूटी को खत्म किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा जैसे वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन को डबल किया जाएगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…