तारिक़ खान
डेस्क: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बुधवार को भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार युवक और उसके पीछे बैठी महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने अब तक कुल 16 लोगों को ग़िरफ़्तार कर लिया है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर क़ानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग़िरफ़्तार अभियुक्तों में से सिर्फ़ दो का नाम लेने पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि सीएम इस मामले पर भी राजनीति कर रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में कई घंटो बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया था। ताज होटल के पास ब्रिज के क़रीब दर्जन भर लोग पानी में मौज मस्ती कर रहे थे। वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी दौरान बाइक सवार एक पुरुष और महिला वहां से गुज़र रहे थे। वहां मौजूद बाक़ी युवकों में से कुछ ने इन पर पानी फेंका और फिर बाइक को नीचे गिरा दिया।
इस मामले पर विपक्षी समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख़ अपनाया है। पार्टी के प्रवक्ता फख़रुल हसन ने कहा, ‘अपराध को उसके नज़र से ही देखना चाहिए ना कि धर्म और जाति के हिसाब से। मुख्यमंत्री ने दो अभियुक्तों के नाम बताए लेकिन बाक़ी नाम नहीं बताए। समाजवादी पार्टी का रुख है कि अपराध अगर किसी ने किया है तो चाहे वो जिस तबके का हो उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।’ सपा सांसद डिंपल यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। वीडियो रिकॉर्डिंग है, ऐसे में सरकार बहुत आसानी से चिह्नित कर सकती है कि कौन ऐसा कर रहे थे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…