आफताब फारुकी
डेस्क: पेरिस ओलंपिक में ज़्यादा वज़न की वजह से रेसलिंग के फ़ाइनल मुक़ाबले से बाहर होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विनेश फोगाट के लिए एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। जिसमे उन्होंने विनेश को कहा है कि ‘आप हमारी चैंपियन है और रहेगी, खुद को अकेला मत समझना।’
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अथक मेहनत से आप जिस मुकाम तक पहुंचीं वो आसान नहीं था। आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा से करोड़ों सपनों को बल मिला है। इस मुश्किल समय में करोड़ों देशवासी उसी उत्साह के साथ आपके साथ खड़े हैं, जैसा पूरे कंप्टीशन के दौरान थे।’ उन्होंने विनेश की मज़बूत वापसी की उम्मीद जताते हुए लिखा, ‘मेरी बहन, खुद को अकेले मत समझना और याद रखना कि आप हमारी चैम्पियन थीं और आप हमेशा हमारी चैम्पियन रहेंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप और ज़्यादा मज़बूत तरीके से वापसी करेंगी। ढेर सारा प्यार।’
बताया जा रहा है कि जिस कैटेगरी में विनेश को खेलना था, उसमें विनेश का वज़न कुछ ग्राम ज़्यादा रहा। विनेश ने छह अगस्त की रात को महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम के भार वर्ग में क्यूबा की पहलवान को शिकस्त दी थी और फ़ाइनल में जगह बनाई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…