National

महाराष्ट्र में मासूम बच्चियों के कथित यौन शोषण की घटना से उबला जनता का गुस्सा, हज़ारो की तायदात में सडको पर उतरे ‘हम भारत के लोग’

मो0 कुमेल

डेस्क: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के ख़िलाफ़ पूरे भारत में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। अभी आवाम का गुस्सा इस मुताल्लिक ख़त्म नही हुआ है, इसी दरमियान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण की घटना सामने आई है। जिसको लेकर आवाम में ज़बरदस्त आक्रोश है।

वैसे पुलिस ने इस मामले में एक शख़्स को गिरफ़्तार किया है। बदलापुर के एक मशहूर स्कूल के वॉशरूम में चार और छह साल की दो बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण की घटना के बाद हर तरफ गुस्से की लहर है और हजारों नागरिक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना के विरोध में मंगलवार को लोगों ने बदलापुर स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन शुरू कर दिया। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि इस वजह से इस रूट पर लंबी दूरी की 10 ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया।

आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से इस मामले में बात की है और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दी जा सके।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts