रेयाज अहमद
मुहम्मदाबाद: आजादी की लड़ाई के नायकों में शुमार अष्ट शहीदों की स्मृति में आज मुहम्मदाबाद के शहीद पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक दिन की याद में किया गया जब 18 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के आह्वान पर शेरपुर के आठ वीर बलिदानी, डॉ. शिवपूजन राय के नेतृत्व में, मुहम्मदाबाद तहसील परिसर पहुंचे और यूनियन जैक को उतारकर तिरंगा फहराया। इन वीरों ने स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया था।
वक्ताओं ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए शहीदों की वीरता और उनके बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन महानायकों से प्रेरणा लेकर हमें देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। शहीद पार्क में बच्चों की उत्साही भागीदारी और उनके चेहरे पर दिखने वाला गर्व इस बात का प्रतीक था कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद आज भी हमारे दिलों में अमर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…