माही अंसारी
वाराणसी: सोनभद्र जिले दुद्धी में एक स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर पर 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा का रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी टीचर फरार है। वहीं 14 साल की इस छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज वाराणसी के बीएचयु में एडमिट थी। 20 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। 20 दिन ज़िन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करने वाली छात्रा का देहांत 13 अगस्त को हो गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में रेप के आरोपी की पहचान विशंबर के तौर पर हुई है।
इसके बाद बच्ची ने अपनी मौसी को घटना के बारे में बताया और उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। पीड़ित परिवार का ये भी कहना है कि आरोपी टीचर ने उन्हें इस मामले में चुप रहने के लिए 30 हजार रुपये दिए। हालांकि परिवार का ये भी कहना है कि समाज में ‘बेइज्जती’ के डर के कारण वो लोग अधिकारियों को पहले इस घटना की सूचना नहीं दे पाए। लेकिन जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तब उसके पिता ने 10 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आरोपी स्पोर्ट्स टीचर विशंबर के खिलाफ केस दर्ज किया।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बयान जारी करते हुवे कहा है कि ‘थाना दुद्धी क्षेत्र के एक गांव में स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ उस स्कूल के ही खेल प्रशिक्षक के द्वारा रेप करने की घटना सामने आई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत गंभीर धाराओं में केस रजिस्टर करके आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…