माही अंसारी
डेस्क: सहेली दूसरी सहेली की राजदार होती है।उसके मुश्किल वक्त पर काम आती है। उसको नेक सालह देती है। मगर कलयुग में सहेलियां दोस्ती के इस मुक़द्दस रिश्ते को कलंकित करने से बाज़ नही आती है। कुछ ऐसी होती है जो आबरू से खेल जारी है, और कुछ ऐसी भी होती है जो जान से भी खेल जाती है। ऐसी ही एक सहेली ने मध्य प्रदेश के विदिशा में दोस्ती के इस रिश्ते को कलंकित करने का कारनामा अंजाम दिया है। आखिर काफी मशक्कत के बाद वह अब पुलिस के हत्थे चढ़ी है।
विदिशा एसपी दीपक शुक्ला ने पूरे मामले का खुलासा करते हुवे बताया कि बीते 10 जून को तलैया मोहल्ला निवासी गुनगुन उर्फ नेहा रजक को मरणासन्न हालत में छोड़कर भागी उसकी सहेली मुस्कान राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवती ने गुनगुन को रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल कर छोड़ दिया था ताकि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ सके और उसकी मौत हो जाए। इतना ही नहीं मुस्कान ने अपना बैग अपना सुसाइड नोट और परिवार का मोबाइल नंबर भी घायल गुनगुन के पास छोड़ दिया।
इस पूरे प्लान में मुस्कान के साथ एक युवक भी शामिल था जिसका नाम था हरिओम है। युवक ने भी आरोपी युवती का इस वारदात को अंजाम देने में साथ दिया। मुस्कान के विदिशा से भगाने के बाद अलग-अलग जगह पर रुकने और हो रहे खर्च के लिए मदद हरिओम ने ही की थी। हालांकि यह भी बताया गया कि जिस वक्त मुस्कान ने गुनगुन पर हमला किया था उस दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मुस्कान 25 मई को भी घर से भागी थी। 28 29 तारीख को वह खुद ब खुद वापस आ गई। अपने परिवार से दूर रहने और खुद के नाम को खत्म करने के लिए उसने बेकसूर गुनगुन रजक को अपना मोहरा बनाया। लेकिन गुनगुन बच गई और मुस्कान लंबे समय तक दिल्ली मथुरा वृंदावन हरिद्वार और अन्य जगहों पर घूमती रही। जिसकी तलाश में विदिशा पुलिस भी घूमती रही। आखिरकार उसे कल बीना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…