माही अंसारी
डेस्क: वाराणसी के चौक क्षेत्र का एक होटल अचानक ही चर्चाओं में आ गया है। चौक इलाके में स्थित एक होटल की वाईफाई से कनेक्ट करके एक मशहूर मराठी अभिनेत्री का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस क्रम में जाँच करने मुम्बई से आई पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ किया है। साथ ही होटल के प्रबंध तंत्र को आने वाले सभी आगंतुको का रिकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि इसी होटल में उस मराठी अभिनेत्री का वीडियो शूट हुआ है।
मुंबई पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू की और जल्द ही पता चला कि वीडियो वाराणसी के चौक इलाके के एक होटल के वाई-फाई से कनेक्ट कर वायरल किया गया था। यह वही होटल था जहाँ वीडियो बनाया गया और फिर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया गया। पुलिस ने तुरंत ही होटल के मैनेजमेंट को नोटिस भेजकर उनसे होटल के रिकॉर्ड की जानकारी मांगी और थाने पर हाजिर होने का आदेश दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…