शहनवाज अहमद
गाजीपुर। सुबह-सुबह गाजीपुर में गोलियों की आवाज़ के साथ ग्रामीणों की नींद टूटी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घात लगाकर चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों के तार आरपीएफ जवानों की हत्या से जुड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बीते 20 अगस्त को गाजीपुर के देवकली व बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिले आरपीएफ जवानों की मौत के मामले में पुलिस लगातार अपराधियो की तलाश में जुटी हुई थी। उसे इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में घायल बदमाश का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सभी बदमाशों से पूछताछ जारी है। बतादें कि 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर गहमर कोतवाली क्षेत्र में दो आरपीएफ जवानों का शव अलग- अलग स्थानों पर मिला था। हत्या की गुत्थी सुलझाने में जनपद पुलिस टीम ने पूरी ताकत झोंक दी थी। टीम कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही थी। घटना के बाद से ही पीडीडीयूनगर पहुंची जांच टीम गुवाहाटी- बाड़मेर एक्सप्रेस के विभिन्न डिब्बों की जांच भी की थी ताकि आरपीएफ कर्मियों की मौत की पहेली को सुलझाया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…