Crime

वायरल वीडियो देख कर काँप उठेगी रूह: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंदा

तारिक़ खान

डेस्क: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंदा दिया है। दरअसल, कोर्ट जाने पर दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी पति और जेठ द्वारा पहले ही दे दी गई थी। इस घटना के बाद यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल दोनों लड़कियां अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

समरीन और उसकी छोटी बहन बुलन्दशहर के आवास विकास कॉलोनी में किराए के घर में रहती हैं। घायल बहनों के मुताबिक समरीन के पति और जेठ ने कार से कुचलने की कोशिश की है। समरीन का अपने पति से पारिवारिक विवाद है। पीड़िता का आरोप कोर्ट में तारीख के दौरान अधिवक्ता जेठ ने कुचलने की धमकी दी थी। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। समरीन का मायका और ससुराल सिकंदराबाद के गद्दिवाड़ा में है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वायरल होते हुवे CCTV फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि दोनों लडकियां सड़क किनारे जा रही है। इसी दरमियान पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार उनको कुचलते हुवे गुज़र जाती है। घटना में दोनों लड़कियां बुरी तरह से घायल हो गई है। दोनों का इलाज चल रहा है और वह ज़िन्दगी मौत की जंग लड़ रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताये जा रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts