माही अंसारी
डेस्क: बिहार के सुपौल से अजब गुण्डई की गजब कहानी सामने आई है. यहाँ वायरल एक वीडियो में एक प्रेमी जोड़े को नंगा कर बेरहमी से पीटा जा रहा है। घटना 28 अगस्त की आधी रात की बताई जा रही है। हालांकि इस घटना को लेकर शिकायत देरी से मिलने की वजह से स्थानीय थाने में एफआईआर 4 सितंबर को ही दर्ज कराई जा सकी। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आते ही, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुबोध पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित लड़के के मुताबिक 28 अगस्त की रात वो जनमाष्टमी मेले से लौटते हुए वो करजाइन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर- 6 के पास से गुजर रहा था, जब कुछ लड़कों ने उसे जबरन अगवा कर पास के एक सरकारी स्कूल में ले जाकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उन लड़कों ने उसकी गर्लफ्रेंड को उसी के जरिये फोन कर बुलवाया और फिर उसे भी किडनैप कर स्कूल ले गए। वहां दोनों के कपड़े उतारकर दोनों को बेरहमी से पीटा गया और ये हरकत करते हुए उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद उनकी जबरन शादी करा दी गई और धमकी दी गई कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया या पुलिस के पास कोई केस दर्ज कराया तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।
लड़की ने बताया कि 29 अगस्त को जब उसके बॉयफ्रेंड का फोन आया, तो वो उस पर भरोसा कर घर से बाहर उससे मिलने निकल गई। इसके बाद कुछ लड़कों ने उसे पकड़कर स्कूल ले जाकर उसके साथ मारपीट की और कपड़े उतार दिए। इन्हीं में से कुछ लड़कों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने अपने बॉयफ्रेंड को कसकर पकड़ लिया। इसके बावजूद उन दोनों को बुरी तरह पीटा गया। लड़की ने वीडियो के जरिये कुछ आरोपियों की पहचान करते हुए सतीश मेहता, सुबोध पासवान, कृष्णा दास, संजय पासवान, और राजीव जाधव के नाम बताए। उसने ये खुलासा भी किया कि ये लड़के उसे तब भी परेशान करते थे जब वो स्कूल जाती थी। अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने के लिये वो उसे लगातार धमकी देते थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…