अनिल कुमार
पटना: बिहार के एक दिलफेक दरोगा के कारनामो ने पूरी बिहार पुलिस को शर्मसार कर दिया है। दरोगा जी महिला से सम्बन्ध बनाने के लिए उसको प्रतिदिन फोन किया करते थे। महिला का आरोप है कि दरोगा जी कहते थे कि पति बाहर है तो क्या फर्क पड़ता है, मैं हु न। आखिर दरोगा की हरकत और उत्पीड़न से परेशान होकर महिना ने उनके खिलाफ खड़ी होकर आवाज़ उठाया और दरोगा की कॉल रिकॉर्डिंग को वायरल कर दिय६अ। जिसके बाद बिहार पुलिस में हडकंप मचा हुआ है।
इस पर दरोगा ने कथित तौर पर कहा कि यदि वह ‘सहयोग’ करेगी तो उसे कोई परेशानी नहीं होगी। महिला ने दरोगा के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस ऑडियो क्लिप में दरोगा अभय सिंह महिला से अश्लील बातें करते हुए सुना जा सकता है। दरोगा ने महिला से कहा कि उसके पति बाहर हैं, तो वह उससे दोस्ती कर ले और जब मन करे तब उसे फोन करे।
यही नही दिलफेक दरोगा जी ने यह भी कहा कि महिला का ‘भार’ अब उसी पर है, और वह उसे किसी प्रकार की चिंता नहीं करने देगा। इस ऑडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ऑडियो वायरल होने के बाद, महिला ने सिटी एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की। उसने लिखित रूप से एक आवेदन दिया, जिसमें उसने अपने पति के परदेश में होने का जिक्र किया और बताया कि उसका चचेरा देवर उसके साथ मारपीट करता था। जब वह थाने में इसकी शिकायत करने गई, तो दरोगा ने उसकी स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की और उसे ब्लैकमेल करने लगा।
सिटी एसपी डॉ। के। रामदास ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सबसे पहले वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच करने की बात कही है। एसपी ने बताया कि ऑडियो की जांच के लिए डीएसपी को आदेश दे दिया गया है, और जल्दी ही इसकी रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि यदि ऑडियो की पुष्टि होती है, तो दोषी दरोगा के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…