फारुख हुसैन
डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जमकर आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुवे दिल्ली विधानसभा भंग करने की मांग कर डाला है। विधानसभा भंग करने की मांग पर आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेस में जमकर हमला किया है।
इस्तीफ़े के लिए दो दिन की मोहलत मांगने के सवाल पर आतिशी ने कहा, ‘इसका सीधा सा कारण है। आज रविवार है और कल सोमवार को ईद की छुट्टी है। इसलिए अगले वर्किंग डे यानी मंगलवार को केजरीवाल इस्तीफ़े देंगे।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार कितने दिन चलेगी इसके बारे में चुनाव आयोग ही तय करेगी, लेकिन तब तक सरकार की सभी योजनाएं चलती रहेंगी।
बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसा, ‘कौन सी ऐसी निजी चीज़ है जो आप 48 घंटे की मोहलत मांगने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी काम आप कर नहीं सकते तो फिर 48 घंटे किस काम के लिए चाहिए?’ उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल किस मजबूरी में इस्तीफ़े की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली में उनकी सरकार है वो चाहें तो असेंबली भंग कर दें। पहले चुनाव करवाने की मांग क्यों कर रहे हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…