ईदुल अमीन
डेस्क: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए तेज़ हुए प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा, ‘स्वयंभू चाणक्य आज जम्मू-कश्मीर में हैं। 2018 में पीडीपी-बीजेपी सरकार के गिरने के बाद से, जम्मू और कश्मीर को मुख्य रूप से गृह मंत्रालय द्वारा ही प्रशासित किया गया है। अपने शासन को लेकर इन चार सवालों के जवाब स्वयंभू चाणक्य को देना चाहिए।’
इससे पहले अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि अनुच्छेद 370 इतिहास बन चुका है ये कभी दोबारा लौट कर नहीं आ सकता। जम्मू-कश्मीर में इस बार नेशनल कॉन्फ़्रेंस, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और पैंथर्स पार्टी का गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। जम्मू- कश्मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ये चुनाव तीन चरणों 18 सितम्बर, 25 सितम्बर और एक अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती आठ अक्तूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं की कुल संख्या क़रीब 88 लाख है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…