तारिक खान
डेस्क: राहुल गांधी पर एनडीए नेताओं की हालिया टिप्पणियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि ये बयान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा को खतरे में डालने और देशभर में शांति को भंग करने के इरादे से दिए गए हैं।
शिकायत देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए माकन ने कहा, “हम सब जानते हैं कि इंदिरा गांधी जी और राजीव जी ने देश के लिए अपनी जान दे दी। इसके बावजूद ये लोग (एनडीए नेता) इस तरह की धमकियां दे रहे हैं। भारत में राजनीति का स्तर इससे नीचे नहीं जा सकता।”
उन्होंने कहा, “केवल बीजेपी नेता ही नहीं बल्कि कई अन्य नेताओं ने भी ऐसी बातें कही हैं। लेकिन बीजेपी इनके ख़िलाफ़ को कार्रवाई नहीं करती।” माकन ने कहा कि राहुल गांधी एससी, एसटी, ओबीसी, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की बात करते हैं। इसलिए बीजेपी के लोगों को उनके शब्द पसंद नहीं आते। यही वजह है कि ये लोग उन्हें धमका रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…