निसार शाहीन शाह
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान वाले बयान पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने पलटवार किया है। फ़ारूक़ अब्दु्ल्लाह ने कहा, ‘जब भी इनको कोई चीज आ जाती है तो पाकिस्तान को आगे कर देते हैं। गलती ये ख़ुद करते हैं और हमसे कहते हैं कि हम पाकिस्तानी हैं। ये कहते हैं कि राहुल गांधी और फ़ारूक़ अब्दुल्लाह का जो गठबंधन हुआ है वो पाकिस्तान की तरफ़ से हुआ है।’
पीएम मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था, ‘कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर जम्मू-कश्मीर में भले ही उत्साह ना हो, लेकिन पड़ोसी देश इन्हें लेकर बहुत उत्साह में हैं। यहां तो उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है, लेकिन वहां पूछा जा रहा है। पाकिस्तान में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलायंस की बल्ले-बल्ले हो रही है। इनके घोषणा पत्र से पाकिस्तान बहुत ख़ुश नज़र आ रहा है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान के डिफ़ेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35ए लेकर कांग्रेस और एनसी का एजेंडा वही है जो पाकिस्तान का एजेंडा है।’ दस साल बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। तीन चरणों में पहले चरण का चुनाव हो चुका है। दूसरा चरण 25 सितम्बर और तीसरा चरण 1 अक्तूबर को होगा। जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्तूबर को आएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…