फारुख हुसैन
डेस्क: सुल्तानपुर में हुए एनकाउंटर के बाद छिड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है, ‘प्रदेश की पुलिस ने अपने हर ऑपरेशन में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऊपर किसी भी प्रकरण में किसी भी संवैधानिक संस्था की ओर से उगली नहीं उठाई गई है।’
उन्होंने कहा है कि ऐसी स्थिति में कार्य के हित में जो ऑपरेशन होते हैं उन चीजों के बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां लोगों की तरफ से फैलाई जाती हैं। डीजीपी ने कहा, ‘अपराध के प्रति विभाग की और शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है।’ इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, ‘नकली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं।
समाधान नकली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है। भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल है।’ अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरा था। उन्होंने कहा था, ‘आपसी मुठभेड़ में डकैत मारा जा रहा है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लग रहा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…