आफताब फारुकी
डेस्क: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान हो गया है। राज्य में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसी के मद्देनज़र नेशनल कॉन्फ़्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन भी किया है। वहीं नेशनल कॉन्फ़्रेंस के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है।
उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा- ‘हम घुसपैठिये नहीं हैं, ना ही हम मंगलसूत्र लेने वाले हैं और ना ही हम मुसलमानों के लिए भैंसों को बांधने वाले हैं।’ उन्होंने कहा कि जो मुसलमानों पर उंगली उठा रहे हैं उनको यह पता होना चाहिए कि मुसलमानों ने भी इस देश के लिए काम किया है। मुसलमानों ने भी जानें दी हैं। मुसलमान इस देश की आज़ादी का बराबर का हिस्सेदार है।’
वो बोले, ‘बीजेपी सिर्फ़ हिंदुओं का डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब हिंदू इनको समझ चुका है। पहले तो इन्होंने राम को बेचने की कोशिश की और अब ये डराने की कोशिश कर रहे हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…