प्रमोद कुमार
डेस्क: लेबनान में पेजर और वाकी टाकी ब्लास्ट से मृतकों की संख्या बंधकर 3 दर्जन हो गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल है। इस हमले के बदले में आज हिजबुल्लाह ने स्थानीय समयानुसार बाद नमाज़ जुमा इसराइल पर राकेटों की बरसात कर दिया है। वही इसराइल में राकेट अटैक की पुष्टि किया है।
आईडीएफ ने कहा है, ‘लगभग 20 रॉकेट मिरोन और नेतुआ पर दागे गए थे जो खुली जगहों पर गिरे हैं।’ ईरान समर्थित समूह हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि उसने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उत्तरी इसराइल में रॉकेट दागे हैं। हिज़्बुल्लाह ने कहा है, ‘उसने योव बैरेक में आर्टिलरी और मिसाइल बटालियन और किला में मौजूद एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम के हेडक्वॉर्टर में को निशाना बनाया है।’
बयान में कहा गया है, ‘इसराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में मौजूद दो इसराइली सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है।’ इस बीच आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में हमले की पुष्टि की है। आईडीएफ ने कहा है, उसने केफ़र किला क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में आईडीएफ ने कहा है, ‘एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह की ओर से प्रयोग की जा रही कई सैन्य इमारतों पर हमले किए हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…