तारिक आज़मी
डेस्क: बुलंदशहर में 16 जनवरी 2023 के रोज़ इंसानियत ने चुल्लू भर पानी में खुद को डूबा कर मार दिया होगा जब यह घटना घटी होगी। एक बेटे ने अपनी 60 साल की बुज़ुर्ग माँ के साथ दुष्कर्म किया। वह माँ जिसने उसको पैदा किया, पाल पोस कर बड़ा दिया। खुद का खून पिला कर उसकी परवरिश किया, वही कलयुगी बेटे ने अपनी माँ की आबरू लूट लिया था। इस मामले में अदालत ने सोमवार को तमाम गवाहों और सबूतों के मद्देनजर इस कलयुगी बेटे को उम्र कैद की सज़ा मुक़र्रर किया है। साथ ही 51 हज़ार जुर्माना लगाया है।
वारदात के बाद महिला ने घर आकर पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं को आपबीती बताई। उन महिलाओं ने गुजरात में रह रहे महिला के छोटे बेटे को फोनकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद छोटा बेटा गुजरात से गांव पहुंचा। 22 जनवरी को आरोपी को पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अब फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) के न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने आरोपी बेटे को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ में उसे 51 हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट आने पर पीड़िता बयान दर्ज कराते समय रो पड़ती थी। कराती थी। पीड़िता बार-बार अपने साथ गलत होने की बात कहने की बात कहते हुए रोने लगती थी। पीड़िता ने बताया कि उनके पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। आरोपी 38 वर्षीय बेटा अविवाहित था। उसने कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। घर में बंधी बकरी के साथ भी उसने गलत काम किया था।
बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी को 22 जनवरी, 2023 को गिरफ़्तार किया गया था। आरोपी के छोटे भाई ने ही 18 जनवरी, 2023 को इलाक़े के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, इसके बाद उसके ख़िलाफ़ IPC की धारा 376 (रेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की गई और उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। इस मामले में बुलंदशहर में सरकारी वकील विजय शर्मा ने भी मीडिया से बात की। इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक़ विजय ने बताया, मेरे पूरे करियर में यह अपनी तरह का पहला मामला है। क्योंकि मुक़दमे के दौरान मां बार-बार यही कहती रही कि उसका बेटा एक राक्षस है, जिसने उसके साथ रेप किया। कोर्ट ने रिकॉर्ड 20 महीने में इस मामले का निपटारा कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…