शफी उस्मानी
डेस्क: सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कांग्रेस के लगाए गए आरोपों के बाद आईसीआईसीआई बैंक का बयान सोमवार की शाम को आया था। इस पर अब कांग्रेस ने मंगलवार को जवाब दिया है। आईसीआईसीआई बैंक के जवाब पर कांग्रेस ने ज़बरदस्त पलटवार किया है और सवाल उठाया है कि सेवानिवृत होने के बाद पेशन की रकम बदलती रहती है क्या?
कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘हमनें तीन लोगों से सवाल किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेबी की चेयरपर्सन और आईसीआईसीआई बैंक से सवाल पूछे थे। इसमें कौन मोहरा और कौन खिलाड़ी नहीं मालूम, लेकिन एक मोहरे आईसीआईसीआई बैंक का जवाब आया।’ उन्होंने कहा कि इस घोटाले की एक परत आईसीआईसीआई बैंक के जवाब से खुली।
पवन खेड़ा ने कहा, ‘आईसीआईसीआई कहता है कि माधवी पुरी बुच को रिटायरल बेनिफिट मिला। टेबल खोलिए तो आप देखेंगे कि माधवी पुरी बुच रिटायर हुईं तो उन्हें 2013-14 में 71.90 लाख रुपये की ग्रेच्युटी मिली। 2014-15 में उन्हें 5.36 करोड़ रुपये रिटायरमेंट कम्यूटेड पेंशन मिली।’
पवन खेड़ा ने सवाल किया कि ‘मुझे बताओ कि रिटायरमेंट के बाद पेंशन का अमाउंट बदलता रहता है क्या? बीच में बंद हो जाता है क्या? 2014-15 में माधबी पुरी बुच और आईसीआईसीआई के बीच सेटलमेंट हो गया था और 2015-16 में उन्हें आईसीआईसीआई से कुछ नहीं मिला तो फिर 2016-17 में फिर से क्यों मिलनी शुरू हो गई। ये कैसी पेंशन है।’
पवन खेड़ा ने कहा कि अब अगर साल 2007-2008 से 2013-14 तक की माधबी पुरी बुच की औसत सैलरी निकाली जाए, जब वो आईसीआईसीआई में थीं तो वो क़रीब 1.30 करोड़ रुपये थी, लेकिन माधबी पुरी बुच की पेंशन का औसत 2.77 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी नौकरी है, जिसमें पेंशन।। सैलरी से ज़्यादा है। उम्मीद है कि माधबी पुरी बुच जवाब देंगी कि 2016-17 में तथाकथित पेंशन फिर से क्यों शुरू हो गई थी?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…