शफी उस्मानी
डेस्क: मणिपुर सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर राज्य में अस्थाई तौर पर अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही मैतेई बहुल इंफाल ईस्ट,इंफाल वेस्ट और थौबल ज़िले में मंगलवार सुबह 11 बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है।
मणिपुर सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार यानी 10 सितंबर दोपहर 3 बजे से 15 सितंबर रविवार दोपहर 3 बजे तक पांच दिनों के लिए राज्य में “लीज लाइन, वीसैट, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को रोकने/अस्थायी रूप से निलंबित करने” का आदेश जारी किया है।
गृह विभाग ने इस आदेश में कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा “जनता की भावनाओं” को भड़काने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर तस्वीरें, अभद्र भाषा और घृणास्पद वीडियो संदेश साझा करने जैसी आशंका को ध्यान में रखते हुए अस्थाई तौर पर इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है।
इस आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक तत्वों की साज़िशों और गतिविधियों को विफल करने और शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए यह क़दम उठाया गया है। ताकि सार्वजनिक/निजी संपत्ति के साथ ही जान-माल के नुक़सान या ख़तरे को रोका जा सके।
दरअसल बीती 1 सितंबर को इंफाल घाटी की कुछ बस्तियों में अत्याधुनिक ड्रोन और रॉकेट हमलों की बाढ़ के बाद यहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मणिपुर में ड्रोन और रॉकेट हमलों सहित हिंसा की ताज़ा घटनाओं में कम से कम आठ लोग मारे जा चुके हैं जबकि 12 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…