मो0 कुमेल
डेस्क: इसराइल ने कहा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने हिज़्बुल्लाह के 100 से अधिक रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया है। इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सेस (आईडीएफ़) के अनुसार, ये लॉन्चर्स इसराइल की ओर हमले करने के लिए तैयार थे। आईडीएफ़ के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में हथियारों के गोदामों को भी निशाना बनाया गया है।
नसरुल्लाह ने इन हमलों को ‘जनसंहार’ बताया और ये माना कि हिज़्बुल्लाह के लिए ये बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने कहा, ‘इसे युद्ध अपराध या जंग का एलान- आप जो कहना चाहें, वो कह सकते हैं। यही दुश्मन की नीयत है।’ उधर, इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि इसराइल अब जंग के नए चरण में प्रवेश कर रहा है और अपनी ताक़त को उत्तर में केंद्रित कर रहा है।
आठ अक्तूबर 2023 को ग़ज़ा से हमास के हथियारबंद लड़ाकों ने इसराइल पर हमला बोल दिया था, इसके बाद से ही इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच तनाव जारी है। इसके बाद से ही हिज़्बुल्लाह, फ़लस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इसराइली ठिकानों पर बमबारी करना जारी रखे हुए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…