आदिल अहमद
डेस्क: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुँचे। बुधवार को पहले चरण के मतदान में राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 24 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इनमें कश्मीर की 16 और जम्मू की आठ सीटें शामिल हैं।
लोकसभा चुनावों के दौरान भी जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में मतदान हुआ था। इस दौरान राज्य में रिकॉर्ड 58.46 फ़ीसदी मतदान हुआ था, जो कि पिछले 35 सालों में सबसे ज़्यादा था। हालांकि साल 2022 में जम्मू कश्मीर का परिसीमन भी किया गया था। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ख़त्म होने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसी उम्मीद भी है कि इसके बाद एक बार फ़िर से इसके पूर्ण राज्य के दर्जे का दरवाज़ा खुलेगा।
कुलगाम में वोटिंग के बाद एक सरकारी कर्मचारी ने कहा, ‘वैसे तो मैं चुनावों का बहिष्कार करता था, लेकिन इस बार मैंने वोटिंग में हिस्सा लेने का फ़ैसला किया है क्योंकि यही इस वक़्त ज़रूरी है। हमें ईमानदार लोगों की ज़रूरत है जो हमारा प्रतिनिधित्व कर सकें, ना केवल विकास के लिए बल्कि विधानसभा और पूरे देश में हमारी आवाज़ उठाने के लिए भी।’
पहले चरण में सबसे ज़्यादा मतदान किश्तवाड़ के इंदरवाल में हुआ। यहां मतदान का आंकड़ा 82.16 फ़ीसदी था। वहीं सबसे कम पुलवामा में 43.21 फ़ीसदी मतदान हुआ। साल 1987 में जम्मू कश्मीर में सबसे ज़्यादा मतदान हुआ था। इस साल विधानसभा चुनाव में मतदान का आंकड़ा 75 फ़ीसदी था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…