फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील सहित हर तहसीलों में हर साल की तरह इस साल भी पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्ललाहु अलैहि वसल्लम का यौमे पैदाइश का पर्व ईद मीलादुन्नबी अकीदत मंदो के द्वारा जोश-ओ-खरोश व शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। वहीं इस मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं के द्वारा सरकार की आमद मरहबा के नारों से पूरा समां गूंज उठा।
इसके बाद जुलूस ए मोहम्मदी मस्जिदों में जाकर मुकम्मल हुआ जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल रहे। वही इस मौके पर मस्जिदों के पेस इमामों ने पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश पर रोशनी डाली उन्होंने बताया कि इस्लाम ईमानदारी आपसी भाईचारा प्यार मोहब्बत से रहने का सबक देता है और इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…