Others States

ममता बनर्जी का बड़ा एलान, जूनियर डाक्टर्स की हड़ताल के कारण जान गवाने वालो को 2-2 लाख का मुआवजा

आदिल अहमद

डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि आरजी कर मामले पर चल रही जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस कारण अभी तक 29 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख़ रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, ‘जूनियर डॉक्टर्स की बीते कई दिनों से चल रही हड़ताल का राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है। ये दुख की बात है कि इस कारण अभी तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। हम इन शोकाकुल परिवारों की मदद करना चाहते हैं। राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार को दो लाख़ रुपये देने की घोषणा करती है।’

गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की बैठक बुलायी थी। लेकिन डॉक्टर इस वार्ता में शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस वार्ता में कहा था कि वह लोगों के हित के लिए इस्तीफ़ा देने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा था, ‘मेरा और मेरी सरकार का काफी अपमान किया गया है। इस बारे में कुप्रचार किया गया है। आम लोग इसका रंग नहीं देख सके हैं। मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उनको न्याय नहीं कुर्सी चाहिए। उम्मीद है कि लोग इस बात को समझेंगे।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts