मो0 कुमेल
डेस्क: जम्मू कश्मीर में चुनाव का एलान होते ही राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ़्रेंस पर बीजेपी जमकर ज़ुबानी हमले कर रही है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘आतंकवाद के ख़िलाफ़ अगर किसी एक तंज़ीम (संगठन) ने कुर्बानियां दी हैं तो वो नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दी हैं।’
अब उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि ‘जहां मैं खड़ा हूं जिस उम्मीदवार के लिए आज मैं वोट मांग रहा हूं क्या उस घर की कुर्बानियां मुझे गृह मंत्री को दोबारा याद दिलानी होंगी। कितने हज़ार नेशनल कॉन्फ़्रेंस के कार्यकर्ता, हमारे वरिष्ठ साथी, मंत्री, विधायक और एमएलसी कुर्बान हुए हैं क्या मुझे यह गृह मंत्री को याद दिलाना होगा।’
उमर अब्दुल्ला ने कहा है, ‘मुझे मालूम है उन्होंने अपने भाषण में कहा है कि अगर कांग्रेस और नेशनल कॉफ़्रेंस की हुकूमत बनती है तो चरमपंथी घटनाएं बढ़ जाएंगी। वे मेरी हुकूमत के 6 साल देखें, लगातार हर साल आतंकवाद का ग्राफ कम होता गया है। उसके मुकाबले पिछले 5 साल लगातार हर साल आतंकवाद का ग्राफ बढ़ता गया। जम्मू में आतंकवाद को नई शुरुआत मौजूदा हुकूमत ने दी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…