तारिक खान
डेस्क: राहुल गांधी के अमेरिका में आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी उनपर हमलावर है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी प्रतिक्रया दी है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर बयान दिया है। पवन खेड़ा ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘राहुल गांधी ने केवल मोहन भागवत की कही गई बात को ही तो दोहराया है। मोहन भागवत ने अक्सर भारत की महिलाओं को रसोई तक, घर की दीवारों तक ख़ुद को सीमित रखने और बाहर ना निकलने की सलाह दी है।’
बताते चले कि राहुल गांधी इस वक़्त अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा, ‘आरएसएस मानता है कि भारत ‘एक विचार’ है, जबकि हम मानते हैं कि भारत ‘कई विचारों’ से बना है। हम अमेरिका की तरह मानते हैं कि हर किसी को सपने देखने का अधिकार है, सबको भागीदारी का मौक़ा मिलना चाहिए और यही लड़ाई है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…